मेरठ: रसलपुर औरंगाबाद गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गर्भवती बहू के पेट में लात मारने और युवक को छत से फेंकने का गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रसलपुर औरंगाबाद गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झडप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मुताबिक, कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया और परिवार के लोगों तथा महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। हद तो तब पार हो गई जब हमलावरों पर गर्भवती बहू के पेट में लात मारने और एक युवक को छत से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगाया गया। इस सनसनीखेज और अमानवीय घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तथा स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Hardoi, Hardoi | Oct 16, 2026