घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार की दोपहर 1 बजे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का अंचल अधिकारी निशात अंबर एवं उपाधीक्षक डॉ आर एन सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रजलित करके उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन के द्वारा उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि एमडीए का दवा सेवन करें।