करपी पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे शराब पीने के आरोप में नरगा निवासी गणेश चौधरी तथा करपी निवासी विरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया।थाना लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से दोनों की जांच की गई। शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।