बाह: शाहपुर ब्राह्मण गांव में शादी के दौरान सूने घर में लाखों की चोरी हुई
चित्राहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर ब्राह्मण गांव में सोमवार रात चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। घटना राजेंद्र दुबे और उनके चाचा गंगाचरण दुबे के घरों में हुई, जो शादी में शामिल होने इटावा गए थे। चोर ताले काटने के लिए कटर साथ लाए थे। राजेंद्र के घर से चोर 1.75 लाख रुपये नकद और शादी के गहने ले गए। गंगाचरण के घर से 45 हजार रु