बाह: पिनाहट के कस्बा नयापुरा में बच्चे की हुई हत्या मामले में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने परिजनों को दी सांत्वना
पिनाहट के कस्बा नयापुरा में आठ वर्षीय बच्चे रौनक की संदिग्ध हत्या के बाद मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।