बाह: स्याहीपुरा चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक हुआ घायल
स्याहीपुरा चौराहे के पास सोमवार दोपहर 1 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक की पहचान शिवम (पुत्र मुकेश, निवासी फरेरा) के रूप में हुई है। शिवम अपने गांव फरेरा से कहीं जा रहा था, जब सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गया। घायल अवस्था में शिवम को तुरंत CHC बाह में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज