कानपुर: मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
कानपुर (उत्तर प्रदेश):
शहर के थाना गुजैनी क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर नाका के पास 24 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आपसी विवाद को लेकर हुए इस हमले में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
त्वरित पुलिस कार्रवाई:
घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर थाना गुजैनी में मु0अ0सं0 173/2026 के तहत BNS की सुसंगत धाराओं [191(2), 191(3), 190, 126(2), 109(1)] में मामला दर्ज किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2026 को चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
शोभित सिंह
राहुल भदौरिया
धनराज सिंह भदौरिया
जगतराज सिंह भदौरिया
आपसी रंजिश बनी वजह:
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण हुई थी। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही फायरिंग और बमबाजी की अफवाहों को पुलिस ने जांच के बाद पूरी तरह असत्य बताया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 25, 2026