दरभंगा: बीपीएससी शिक्षिका पर जीजा से कोर्ट मैरिज का आरोप, बहन ने DEO से लगाई न्याय की गुहार; शिक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण
दरभंगा में बीपीएससी से नियुक्त एक शिक्षिका पर अपनी ही बहन के पति से कथित कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगा है। नगर क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका सुनीता कुमारी की बहन प्रीति देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। प्रीति देवी का आरोप है कि उनकी शादी वर्ष 2014 में विजेन्द्र कुमार सिंह से हुई थी।