लखीसराय: किऊल नदी में पानी बढ़ने से महायज्ञ स्थल तक पहुंचना मुश्किल, श्रद्धालु परेशान
लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 2 मई से चल रहे महायज्ञ में दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन शनिवार की पूर्वाह्न 9:30 पर किऊल नदी में पानी बढ़ जाने के कारण श्रद्धालुओं को यज्ञ स्थल तक आने जाने में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।