ऊंचाहार: छीछेमऊ गाँव में दंपती के साथ मारपीट करने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछेमऊ गाँव के दीपू ने बताया कि, पट्टीदारों से उसका सरकारी बंटवारे का वाद न्यायालय में विचाराधीन है, उसने बताया कि वो दरवाजे पर बांस बांध रहा था, आरोप है कि कुछ लोग आये और गालीगलौज करते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने आई पत्नी सुमन को भी बेरहमी से मारा पीटा है।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की।