डोमचांच: विभाग की लापरवाही के कारण राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनाबाद के बच्चे साइकिल से वंचित
कल्याण विभाग की ओर से सारथी योजना के तहत विद्यालयों में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए साइकिल का निशुल्क वितरण चालू वित्तीय वर्ष में किया गया। वहीं डोमचांच प्रखंड के मासमोहना पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय असनाबाद में आठवीं कक्षा के 30 बच्चों को साइकिल नहीं मिलना चिंतन है।