तिजारा: भिवाड़ी में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया
Tijara, Alwar | Apr 13, 2026 भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुप्रजित इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के बाहर सोमवार सुबह 10:00 बजे कर्मचारी धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे कर्मचारियों ने कंपनी गेट के सामने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर कर्मचारियों को वहां से हटाया।