परसिया: भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस में विधायक पर आरोप लगाया: सरकार का कार्यक्रम चोरी, भाजपा नेताओं की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं
दशहरे के कार्यक्रम आयोजन में विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी एक संवाददाता सम्मेलन लिया। भाजपा कार्यालय में बुधवार को ढाई बजे आयोजित प्रेस कांफ्रेस में भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम की चोरी परासिया विधायक कर रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की मौजूदगी सहन नहीं होने पर विधायक ने अपशब्द कहे।