खानपुर: खानपुर क्षेत्र के दुर्जनपुरा गाँव निवासी किसान को खेत पर सांप ने काटा, खानपुर CHC में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
खानपुर क्षेत्र के दुर्जनपुरा गाँव निवासी किसान हीरालाल नागर उम्र 65 वर्ष को खेत पर सांप ने काट लिया। खानपुर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने आज शनिवार को दोपहर 2 बजे के लगभग बताया कि दुर्जनपुरा गाँव निवासी किसान हीरालाल नागर खेत पर चारा लेने गया था तभी उसे खेत पर सांप ने काट लिया जिसे परिजन खानपुर कस्बे की CHC में लाये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।