खुरई: भाई की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास, निवारी में जमीनी विवाद में हुई थी इंद्रभान की हत्या
Khurai, Sagar | Sep 26, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए agp बलबीर सिंह ने बताया कि द्वतीय अपर सत्र न्यायाधीश की न्यायालय ने निवारी मे इंद्रभान सिंह की हत्या के मामले में मृतक के भाई रघुभान सिंह और उसके बेटे सूर्यभान को आजीवन कारावास और 50-50 हजार जुर्माना हुआ है,जमीनी विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे इंद्रभान पर उसके बड़े भाई और बेटे सूर्यभान ने लोहे की राड से हत्या कर दी थी