खुरई: सिलोधा में पकड़ी गई नकली खाद मामले में आरोपी पर देहात थाने में मामला दर्ज, बेरी निवासी प्रताप सिंह का था संदिग्ध खाद
Khurai, Sagar | Sep 25, 2025 गुरुवार रात लगभग 9 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के SADO राजू चौहान ने नकली खाद मामले में बेरी निवासी प्रताप सिंह कुर्मी पर मामला दर्ज कराया है, राजू चौहान ने बताया कि सिलोधा निवासी गोदाम मालिक के बयान के आधार पर खाद बेरी निवासी प्रताप सिंह कुर्मी का था, प्रताप सिंह से पूँछताछ करने पर वह न तो बेचने वाले का नाम न ही बिल दिखा पाया