खुरई: पत्नी की हत्या के मामले में न्यायालय ने पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, मायके जाने की जिद बनी हत्या का कारण
Khurai, Sagar | Sep 26, 2025 शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए एजीपी बलबीर सिंह ने बताया कि तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की कोर्ट ने मालथोन के धौर्रा गांव में राजेश कुशवाहा ने 10. 7. 24 की सुबह कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी मोहनी की हत्या कर दी थी,पत्नी कई दिनों से मायके की जिद कर रही थी पति इससे नाराज था, सुबह गाय को डंडा मारा तो उसे और गुस्सा आया जिससे हत्या कर दी