खुरई: देहात थाना के बनहट में घर की दीवार तोड़कर 50 बकरियों की चोरी, एक बकरी चकमा देकर लौटी
Khurai, Sagar | Sep 24, 2025 मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे बनहट गांव निवासी मनीराम रायकवार ने बताया कि सुबह बकरियां चारवाने के लिए जैसे कमरा खोला तो बकरिया गायब थी, कमरे की दीवार टूटी थी, रास्ते पर ट्रेक्टर ट्राली केनिशान देखे गए, चोर बकरियों को बेहोश कर मुँह बांधकर ले गए। पास में बेहोश करने वाले केमिकल की डिब्बी मिली है, देहात थाना पुलिस जाँच में जुटी।