खुरई: किसान की शिकायत पर सिलोधा में कृषि विभाग और पुलिस ने पकड़ी नकली डीएपी खाद की 99 बोरियां, गोदाम सील
Khurai, Sagar | Sep 24, 2025 बुधवार रात लगभग 10 बजे कृषि विभाग और देहात थाना पुलिस ने सिलोधा में नकली डीएपी खाद की 99 बोरियां पकड़ी हैं, दरअसल मंडीबामोरा के किसान ने खुरई पालिटेक्निक रोड स्थित दुकान से खाद खरीदी थी उपयोग के समय खाद नकली समझ में आया तो दुकानदार से पैसे वापिस मांगे लेकिन दुकानदार उसे धमकी देने लगा तो शिकायत की, खाद के सेम्पल को जाँच के लिए भेजकर गोदाम सील कर दी गई।