खुरई: बारधा में खेतों के पास मिला अज्ञात शव, भूख और बीमारी से मौत की आशंका, देहात थाना पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Sep 25, 2025 खुरई के बारधा गांव में गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, देहात थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर देखा कि एक अर्ध नग्न व्यक्ति का शव पड़ा हैं, ग्रामीणों ने बताया पिछले कुछ दिनों से भटक रहा था खाना आदि देने की बात कहने पर भाषा नहीं समझ रहा था, ऐसी आशंका है कि बीमारी और भूख से मौत हुई होगी, पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया। परिजनों की तलाश जारी