पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खरीफ महाअभियान-2024 का किया शुभारंभ
एक अणे मार्ग से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खरीफ महाअभियान- 2024 का शुभारंभ किया। मौके पर किसान जागरूकता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और विभाग के सचिव संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।