पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट से मंत्री मंगल पांडे ने ऐसे बच्चे जिनके हृदय में छेद है वैसे 20 बच्चों को अहमदाबाद के लिए किया रवाना
ऐसे बच्चे जिनके हृदय में छेद है और गरीब परिवार से आते हैं, वैसे 20 बच्चों को इलाज के लिए मंत्री मंगल पांडे ने स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अहमदाबाद के लिए रवाना किया। इन सभी बच्चों का इलाज मुफ्त में होगा। इसके साथ ही इन सभी बच्चों और उनके परिजनों के आने-जाने का किराया और खाने-पीने का खर्च भी बिहार सरकार उठाएगी।