पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, सीएम हाउस में अपराधियों का होता था नेगोशिएशन
बिहार में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर महागठबंधन के लोगों को बोलने का अधिकार नहीं है। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को लेकर कहा कि सीएम हाउस में पहले अपराधियों का नेगोशिएशन होता था।