मुरैना नगर: नेशनल हाईवे 44 पर पांचवी बटालियन के गेट के सामने कंटेनर चालक ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
नेशनल हाईवे 44 पर पांचवी बटालियन के गेट के सामने कंटेनर चालक ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी इसमें दोनों बहन क्षतिग्रस्त हो गए।मुरैना में नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पेपर रील से भरे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक घायल हुआ है।