पटना ग्रामीण: पटना में चार लहरिया बाइकर्स का चालान काटा, बाइक जप्त करने का प्रस्ताव DTO को भेजा: ट्रैफिक SP
लहरिया कट मारते हुए और स्टंट करते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले चार लहरिया कट बाइकर्स को पुलिस ने पकडा और साथ ही बाइक को जप्त करने का प्रस्ताव DTO को भेजा और उसके साथ 60,000 रुपये का चारों बाइक पर काटा चालान. जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर मरीन ड्राइव के पास पटना ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने सोमवार की शाम 4 बजे दी.