पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
राजधानी पटना के मीठापुर बाईपास पर सोमवार की शाम 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार युवक हुआ घायल. स्थानीय लोग और ट्रैफिक पुलिस की मदद से घायल बाइक सवार युवक को निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया. बता दे की टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग रहा था पर बाइक ट्रक के नीचे आ जाने के कारण ट्रक चालक ट्रक को लेकर नहीं भाग सका.