पटना ग्रामीण: CM ने ग्रामीण विकास विभाग की 1650 करोड़ 33 लाख की योजनाओं की राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की
सोमवार को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में माउस क्लिक कर ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1650 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि का लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किया। वहीं,इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।