पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना इलाके में क्राइम की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके में पुलिस ने क्राइम की साजिश रहे 4 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 3 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल बरामद हुआ है। सोमवार को करीब शाम 4:00 बजे पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी ।