कांके: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से देशी कट्टा और एक गोली के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Oct 30, 2024 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से बुधवार शाम करीब चार बजे देशी कट्टा और एक गोली के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी की ओर से एक व्यक्ति सहजानंद चौक की ओर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने आ रहा है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्रवाई करते हुए आरोपी को देशी कट्टा और एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।