पटियाली: पटियाली ब्लॉक में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कासगंज के पटियाली ब्लॉक परिसर में रविवार से तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। शिविर में 12 विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि शिविर 16 जून तक चलेगा।