दनियावां: सिगरियावां पंचायत में मनरेगा भवन को एक दशक बाद अतिक्रमण से कराया गया मुक्त
सिगरियावां पंचायत में बने मनरेगा भवन का एक दशक बाद अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई परिवादी सिगरियावां निवासी दिलीप कुमार की शिकायत पर अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण के द्वारा पारित आदेश पर अंचलाधिकारी गीता कुमारी ने किया है। मौके पर बीडीओ प्रियंका कुमारी,कार्यक्रम पदाधिकारी मीणा प्रभा, राजस्व कर्मचारी प्रभु नारायण,शाहजहांपुर थाना पुलिस मौजूद रही है।