आधी रात... सड़कों पर उतरे यूनिवर्सिटी के छात्र!
देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात मेस के खाने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर पहुंच गए।
मामला शुरू हुआ मेस में परोसे गए खाने में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की तस्वीरें सामने आने के बाद।
रिपोर्टों के मुताबिक, छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद नाराज छात्र-छात्राओं ने मेस व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की और देर रात कुलपति आवास के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।
छात्रों की मांग थी कि मेस के खाने की गुणवत्ता की जांच हो, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारी जाए और भोजन की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
वहीं, कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल के मुताबिक, मेस को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं और संबंधित अधिकारियों को समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए थे।
कुलपति ने कहा कि शिकायत सही पाई गई तो मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यानी एक तरफ छात्र कह रहे हैं—सिर्फ आश्वासन नहीं, अब कार्रवाई चाहिए...
और दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अब सवाल ये है—
आखिर छात्रों की थाली में कथित तौर पर कीड़ा पहुंचा कैसे?
और शिकायतों के बावजूद मेस व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हुआ?
इस मामले में जांच के बाद तस्वीर और साफ होगी।
वहीं सवाल ये भी है जब शिकायत पहले से है तोह समय रहते कार्यवाही क्यूँ नहीं की। क्या यूनिवर्सिटी छात्रों के हंगामा करने का इंतजार कर रही थी?
#DoonUniversity #DoonUniversityNews #DehradunNews #Dehradun #UttarakhandNews #Uttarakhand #StudentProtest #StudentsProtest #UniversityNews #MessFood #MessFoodIssue #FoodQuality #DoonUniversityProtest #DehradunViral #UttarakhandViral #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #StudentNews #NewsUpdate #CitySpecialNews #ViralVideo #ViralNews #TrendingNews #BreakingNews #NewsReels #HindiNews #Shorts #YouTubeShorts #InstagramReels #reelsviral