डलमऊ: दरिगापुर अंडरपास में पानी भरने से आवागमन में हो रही परेशानी
डलमऊ तहसील क्षेत्र के दरिगापुर स्थित अंडरपास में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते कभी भी हादसा हो सकता है।