भाजपा युवाओं के जाम से बिहारी चौक पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त, श्रद्धालु और स्थानीय लोग घंटों हुए हलाकान!
धर्मनगरी चित्रकूट के बिहारी चौक में भाजपा के युवाओं द्वारा सड़क पर जाम लगाए जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर गाड़ियों का रेला नजर आया। जाम के चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, यह जाम लगभग 1 घंटे तक लगातार बना रहा है जिसमें स्थानीय लोगों से लेकर दूर दराज के श्रद्धालु भी रहे शामिल।