फरीदपुर: मेहतरपुर में ओवरलोड डंपरों ने बिगाड़ी गांव की सड़क, व्यापारी हादसे का शिकार होने से बचा
भारी वाहनों की आवाजाही ने भुता ब्लॉक के मेहतरपुर करोड़ गांव की सड़क की हालत बिगाड़ दी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि थोड़ी सी चूक हादसे की वजह बन सकती है। हाल ही में मंडी जा रहे एक भूसा व्यापारी की बैलगाड़ी भी इन गड्ढों के चलते असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि व्यापारी और उसके बैल सुर