अटरू: अटरू और कुंजेड़ पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागी कार से 107.250 किलोग्राम डोडा चूरा किया पकड़
Atru, Baran | Jul 30, 2026 नाकाबंदी तोड़कर भागी कार से 107 किलो 250 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद, चालक फरार कुंजेड़। थाना अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बपावर पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध कार बपावर में की गई नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गई है, जिसे तत्काल पकड़ना आवश्यक है। सूचना मिलते ही कुंजेड़ चौकी पुलिस को अलर्ट कर मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की गई।