फतेहाबाद: फतेहाबाद में बाह रोड पर सड़क पर बैठे गोवंश से टकराई बाइक, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Fatehabad, Agra | Sep 21, 2025 फतेहाबाद के बाह रोड पर बीती शनिवार देर रात आगरा से पिनाहट जा रहे एक युवक की बाइक सड़क पर बैठे एक सांड से टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सांड भी घायल हो गया ।घटना के बाद बाइक सवार के साथ चल रहे उसके साथियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार पिनाहट की रामलीला कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है।