फतेहाबाद: फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता की पिटाई और मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में वकीलों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Fatehabad, Agra | Sep 19, 2025 फतेहाबाद तहसील मुख्यालय के एक अधिवक्ता के खिलाफ डोंकी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाने और अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में गुरुवार से चल रही फतेहाबाद तहसील मुख्यालय के सभी अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान वकीलों ने धरना दिया तथा डोकी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।