फतेहाबाद: फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, 61 शिकायतें आईं, 4 का निस्तारण हुआ
Fatehabad, Agra | Sep 20, 2025 फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 शिकायतें आई, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं अन्य शिकायतों की निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।