मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में त्यागी भूमिहार महासभा का बड़ा फैसला! ममता त्यागी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार महासभा ने बड़ा फैसला लिया है। ममता त्यागी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। बैठक में संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं, अक्षु त्यागी ने 13 सितंबर से हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल मार्च का ऐलान किया।