नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में किसान के घर में कुमल लगाकर 10 हजार की नगदी और हजारों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी
नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव धनौरी मीर में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि चोर किसान उदयवीर सिंह के घर में दाखिल हो गए। वारदात अंजाम देने के लिए तीन अलग-अलग जगह से दीवार काटी गई। इसके बाद चोर करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब परिवार जागा, तो कमरों की दीवारें कटी देखकर उन्हें चोरी का पता चला।