बालाघाट: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बालाघाट जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर 7 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान भटेरा क्षेत्र में एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर कलेक्टर कार्यालय स्थित खनिज शाखा परिसर में सुरक्षित रखा है