चूरू: व्यायामशाला के पास स्थित मेड़ी पर जागरण में श्रद्धालुओं ने गोगाजी की ‘जेवड़ी’ को हाथों में लेकर सभी को किया अचंभित
Churu, Churu | Aug 26, 2024 जनपद के लोक देवता गोगा पीर के मेले के नजदीक आने के साथ ही चूरू शहर की विभिन्न मेडियो पर गोगाजी के भजन देर रात तक गूंजते सुनाई दे रहे हैं। गोगाजी की जेवड़ी के रूप में सांपों को हाथ में लेकर गोगा भक्त अनूठे करतब दिखाते हैं तो सभी अचंभित हो जाते हैं। रविवार रात प्रतिभा नगर के व्यायाम शाला स्थित दुर्गादत्त भगत की मेड़ी पर भी ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया।