इंदौर: यूजीसी व्यवस्था के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, सरकार को सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ
Indore, Indore | Jan 27, 2026 पूरे देश में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का कड़ा विरोध हो रहा है।यूजीसी के नए उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम 2026 नियम को लेकर बवाल मचा हुआ है।इंदौर में आज मंगलवार 3 बजे करणी सेना ने डीएवीवी के नालंदा परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।यूजीसी के नए नियमों का विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में छात्र,सवर्ण समाज के लोग और कार्यकर्ता पहुंचे थे।