टीकमगढ़: आपत्तिजनक पोस्ट एवं भड़काऊ टिप्पणी करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस नोट किया गया जारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक एवं भड़काऊ टिप्पणी, ऑडियो वीडियो तथा फोटो आदि पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।