टीकमगढ़: गोवंश की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आज 8वें दिन स्वामी देवस्वरूपानंद का अनिश्चितकालीन धरना जारी
गोवंश की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. जहां प्रदर्शन का आज आठवां दिन है. स्वामी देवस्वरूपानंद ने धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि पहले भी वह अनिश्चितकालीन और भूख हड़ताल जैसे प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन गोवंश की समस्या का कोई भी निराकरण नहीं हुआ है. इसी कारण उन्होंने एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है.