टीकमगढ़: बनेरा गांव में आरोपियों ने दो लोगों के साथ की मारपीट व छीने ₹8000, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की शिकायत
बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बनेरा गांव में स्थित एक मंदिर के प्रांगण में आरोपियों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर ₹8000 छीन लिए। बताया गया कि पिछले 4 वर्ष से लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में मारपीट करने वाले यही लोग दंगा व लोगों के साथ मारपीट करते हैं। हर वर्ष थाने में शिकायत की जाती है, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।