टीकमगढ़: बड़माड़ई गांव में आग की चपेट में आने से 5 महीने का बच्चा झुलसा, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बड़माड़ई गांव में आग से जलकर एक 5 महीने का बच्चा झुलस गया है, बताया गया कि एक महिला अपने 5 महीने के बच्चे को गोदी में लेकर आग के पास बैठी हुई थी और कुछ देर बाद वह अपने बच्चे को आग के पास छोड़कर घर के अंदर चली गई, तभी बच्चा आग के पास चला गया और बुरी तरह झुलस गया, बच्चे की हालत गंभीर है , बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।