टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर में डीजे के साथ निकली राम भक्तों की टोली, जगह-जगह लोगों को भेंट दिए राम दरबार के चित्र
अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आज टीकमगढ़ शहर में डीजे के साथ राम भक्तों की टोली निकली। राम भक्तों ने नगर में जगह-जगह लोगों को राम दरबार के चित्र भेंट दिए। राम भक्तों ने 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने और अपने क्षेत्र के आसपास स्थित मंदिरों की साफ-सफाई करने की अपील की।