हरिहरगंज: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सतगावां के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सामूहिक गायन
वंदे मातरम के लेखन के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, नई दिल्ली की ओर से देशभर में आयोजित सामूहिक गान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हरिहरगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सतगावां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुल 184 लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का सस्वर गायन किया।